रायपुर में लड़कों के बीच होली में मारपीट:नाबालिग आरोपी की मां ने पीया फिनाइल, मौत के बाद थाने में हंगामा, दूसरे पक्ष पर धमकाने का आरोप

रायपुर में लड़कों के बीच होली में जमकर मारपीट हो गई। इस दौरान लड़कों ने आपस में पंच और पत्थर और लकड़ी से एक दूसरे पर हमला कर दिया। इस घटना के बाद पुलिस ने नाबालिग आरोपी समेत तीन अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। आरोप है कि पीड़ित पक्ष एफआईआर लिखवाने के बाद भी आरोपी और उसके परिवार वालों को धमका रहा था। इस बात से परेशान होकर नाबालिग आरोपी की मां ने फिनायल पीकर आत्महत्या कर ली है। इसके बाद मोहल्ले वालों और महिला के परिवार वालों ने थाने में हंगामा कर दिया। यह पूरा मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र का है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, डेरहा राम साहू ने थाने में 14 मार्च को शिकायत दी। जिसमें उन्होंने बताया कि 14 मार्च को दोपहर 3:30 बजे वह अपने दुकान में मौजूद था। इस दौरान एक नालालिग समेत तीन-चार लड़के उनकी दुकान पर पहुंचे। वे दुकान के सामने गाली गलौज कर रहे थे। जब उसने मना किया तो नाबालिग ने पंच से सिर में मारकर चोट पहुंचाया। इसके अलावा अन्य लड़कों ने हाथ मुक्के से मारपीट की। FIR दर्ज होने के बाद धमकी का आरोप इस मामले में पुलिस ने डेरहा की शिकायत पर मारपीट गाली गलौज का FIR दर्ज कर लिया। जिसमें नाबालिग समेत उसके दो दोस्त लकी और मुन्ना को आरोपी बनाया गया। आरोप है कि इस घटना के बाद पहला पक्ष फिर एक बार आरोपी के घर पहुंच गया। जहां नाबालिग की मां को धमकाया गया। इस बात से घबराकर महिला ने फिनायल पीकर रविवार को सुसाइड कर लिया। इस घटना की खबर लगते ही मोहल्ले वासियों ने थाने जाकर विरोध जताया। इस मामले में टिकरापारा पुलिस आगे की जांच पड़ताल कर दूसरे पक्ष से पूछताछ कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *