पत्नी का रेप कराने वाले को 20 साल की सजा:फ्रांसीसी शख्स दुष्कर्म के लिए इंटरनेट से लोगों को बुलाता, नशीली दवाओं से बेहोश करता था

फ्रांस में पत्नी को नशीली दवाएं खिलाकर 10 साल तक अनजान पुरुषों से रेप करवाने वाले आरोपी पति को 20 साल की सजा सुनाई गई है। गुरुवार को दक्षिणी फ्रांस की एक कोर्ट ने सुनवाई करते हुए इस मामले में पेलिकॉट के अलावा 50 आरोपियों को भी 20 साल की सजा सुनाई। 72 साल के आरोपी पति कान नाम डोमिनिक पेलिकॉट है। फ्रांस 24 की रिपोर्ट के मुताबिक पेलिकॉट की पत्नी गिजेल पेलिकॉट के साथ दुष्कर्म के 91 मामले सामने आए थे। इनमें 72 आरोपियों की पहचान हो गई थी, जिनमें से 51 को गिरफ्तार कर लिया गया था। ये सभी आरोपी इंटरनेट के जरिए डोमिनिक के संपर्क में आए थे। इनकी उम्र 26 से 73 साल के बीच है। आरोपियों में फायरमैन, लॉरी ड्राइवर, नगर निगम पार्षद, बैंक कर्मी, जेल गार्ड, नर्स और पत्रकार शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक कईयों ने एक बार, तो कुछ ने 6 बार यह अपराध किया। 51 आरोपियों में 50 को रेप का आरोपी ठहराया गया है। इसके अलावा एक आरोपी ने गिजेल से माफी मांगी थी, उसे यौन उत्पीड़न का दोषी करार दिया गया है। सुनवाई के दौरान 51 आरोपियों में से 32 जमानत पर बाहर थे। इसे लेकर गिजेल ने नाराजगी भी जताई थी। रेप का वीडियो भी बनाता था आरोपी पुलिस के मुताबिक आरोपी पेलिकॉट एक वेबसाइट के लिए जरिए पुरुषों के संपर्क में आता था और उनको बुलाता था। पत्नी को गहरी नींद में सुलाने के लिए वह खाने-पीने की चीजों में नींद की गोलियां मिला देता था। इसके बाद वह लोगों से रेप कराता था। वह वारदात की वीडियो भी बनाता था। रिपोर्ट के मुताबिक रेप की वारदात को 2011 से 2020 तक अंजाम दिया गया। महिला के वकील का कहना है कि पत्नी को इतनी अधिक बेहोशी की हालत में रखा जाता था कि उसे इस अपराध के बारे में कभी पता नहीं चल पाया। उसे इससे जुड़ी एक भी घटना याद नहीं है। वकील ने बताया कि जब पुलिस ने 2020 में एक अपराध की जांच के सिलसिले में महिला को बुलाया तब उसे इस चौंकाने वाली कहानी का पता चला। मॉल में चोरी से वीडियो बनाते पकड़ा गया महिला ने बताया कि नशीली दवाइयों की वजह से उसके बाल झड़ने लगे थे और वजन कम हो रहा था। उसकी याददाश्त कम हो रही थी और वे बातें भी भूलने लगी थी। उसके बच्चों और दोस्तों को लगा कि महिला को अल्जाइमर है। दरअसल पुलिस ने आरोपी को सितंबर 2020 में पकड़ा था। वह एक शॉपिंग सेंटर में महिलाओं का गुप्त रूप से वीडियो बना रहा था। पुलिस ने उसके कम्प्यूटर की जांच की तो उसे उसकी पत्नी के सैकड़ों वीडियो मिले जिनमें वह बेहोश नजर आ रही थी। वीडियो में अलग-अलग लोग थे। पुलिस को कम्प्यूटर पर एक वेबसाइट पर चैट भी मिली जिसमें वह अजनबियों को अपने घर बुलाता था। पुलिस ने इस वेबसाइट को बंद करा दिया है। आरोपी ने माना है कि वह अपनी पत्नी को ट्रैंक्विलाइजर्स (बेहोश करने वाली दवा) की हाई डोज देता था। पुलिस ने बताया कि जांच में पता चला कि घर में आने के बाद सिर्फ 3 ही ऐसे लोग थे जिन्होंने महिला के साथ गलत काम नहीं किया और तुरंत वापस लौट गए। बाकी सभी 72 लोगों ने अपराध किया। ————————————— अपराध से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…. 40 कुत्तों से रेप किया, 10 साल की सजा मिली:वीडियो भी बनाता था, मगरमच्छों का विशेषज्ञ है दोषी, BBC के साथ काम कर चुका ब्रिटेन में एक शख्स को कुत्तों के साथ रेप करने पर 10 साल की सजा सुनाई गई है। आरोप शख्स का नाम एडम ब्रिटन है, जिसकी उम्र 53 साल है। एडम को 40 से अधिक कुत्तों के साथ रेप करने का दोषी पाया गया है। पूरी खबर यहां पढ़ें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *