जगराओं के सरकारी अस्पताल में तीन नए विशेषज्ञ डॉक्टर तैनात:बोले- बच्चों के इलाज के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा, पीलिया का इलाज भी होगा

जगराओं के सरकारी अस्पताल में अब बच्चों के इलाज के लिए तीन नए विशेषज्ञ डॉक्टर तैनात किए गए हैं। डॉ. फैजल, डॉ. अकशजोत कौर और डॉ. सिमप्रदीप कौर ने अपना कार्यभार संभाल लिया है। अस्पताल के एसएमओ डॉ. हरजीत सिंह ने बताया कि अब मरीजों को बच्चों के इलाज के लिए दूसरे अस्पतालों में नहीं जाना पड़ेगा। यहां फोटोथेरेपी से पीलिया का इलाज और अन्य जरूरी जांच की जा सकेंगी। इससे पहले लोगों को प्राइवेट अस्पतालों का रुख करना पड़ता था, जहां उन्हें भारी-भरकम फीस देनी पड़ती थी। हालांकि, एक समय नंबर वन का दर्जा हासिल करने वाले इस अस्पताल में अभी भी कई कमियां हैं। यहां एमडी मेडिसिन, त्वचा रोग विशेषज्ञ और अल्ट्रासाउंड स्कैन के लिए डॉक्टर नहीं हैं। स्त्री रोग विशेषज्ञ भी स्थायी तौर पर तैनात नहीं हैं। एसएमओ डॉ. हरजीत सिंह ने बताया कि रिक्त पदों को भरने के लिए सरकार को पत्र भेजा गया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही इन पदों को भरा जाएगा, ताकि मरीजों को किसी तरह की परेशानी न हो।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *