बरनाला में शहीदी दिवस पर किसानों का प्रदर्शन:28 को डीसी ऑफिस का घेराव करेंगे, बोले- मान सरकार ने शंभू-खनौरी बॉर्डर पर परेशान किया

बरनाला की अनाज मंडी में आज शहीदी दिवस पर किसानों ने प्रदर्शन किया। भारतीय किसान यूनियन उगराहां ने शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु का शहीदी दिवस मनाया। इस विशेष समागम में सैकड़ों किसान, महिलाएं और नौजवान शामिल हुए। किसान नेताओं ने कहा कि शहीद भगत सिंह के आजादी के सपने अभी तक पूरे नहीं हुए हैं। भारतीय किसान यूनियन उगराहां के नेता चमकौर सिंह नैनेवाल, बलौर सिंह छन्ना और अमरजीत कौर ने कहा कि शहीदों की विचारधारा पर चलने का संकल्प लिया गया है। नेताओं ने कहा कि देश से साम्राज्यवादी व्यवस्था समाप्त किए बिना विकास संभव नहीं है। उन्होंने बताया कि भगत सिंह का सपना था कि समाज में जात-पात और अन्य कुरीतियां न हों। लेकिन ये सब आज भी मौजूद हैं। मुख्यमंत्री मान शहीद भगत सिंह का पूरा नारा भी नहीं बोल सकते
संगठन ने 28 मार्च को पंजाब सरकार के खिलाफ डीसी दफ्तरों के सामने विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह की पगड़ी बांधकर खुद को उनका वारिस बता रहे हैं, लेकिन यह मुख्यमंत्री भी आज साम्राज्यवाद के हाथों में खेल रहा है। वे शहीद भगत सिंह का पूरा नारा भी नहीं बोल सकते। ये लोग कहते हैं कि इंकलाब जिंदाबाद, लेकिन वे साम्राज्यवाद मुर्दाबाद नहीं कह सकते। उन्होंने कहा कि वे झूठे क्रांतिकारी हैं और झूठी शपथ लेकर सत्ता हथिया ली है। प्रदेश के किसान, मजदूर, कर्मचारी समेत हर वर्ग को दबाने की कोशिश की जा रही है। हाल के दिनों में शंभू और खनौरी बॉर्डर पर किसानों को भगवंत मान सरकार द्वारा सरेआम परेशान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 28 मार्च को पंजाब भर में डीसी दफ्तरों के सामने राज्य सरकार के खिलाफ जबरदस्ती विरोधी दिवस मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि पंजाब के लोग भी अब इन झूठे दावों से भलीभांति परिचित हो चुके हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *