2 दिन पहले 26 को मारा,अब 22 ने किया सरेंडर:AOB और TSC कैडर के हैं नक्सली, इनमें 6 नक्सलियों पर 11 लाख का इनाम

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में 2 दिन पहले 26 नक्सलियों का एनकाउंटर किया गया, वहीं मुठभेड़ में मारे जाने के भय से अब 22 नक्सलियों ने हिंसा का रास्ता छोड़ दिया है। रविवार को बीजापुर पुलिस के सामने हथियार डाल दिए। हथियार डालने वालों में 6 नक्सलियों पर 11 लाख रुपए का इनाम घोषित है। जानकारी के मुताबिक, इनमें AOB (आंध्र ओडिशा बॉर्डर), TSC (तेलंगाना स्टेट कमेटी) समेत प्लाटून नंबर 9 और 10, गंगालूर एरिया कमेटी के हिरमागुंडा आरपीसी, पामेड़ एरिया कमेटी के कोंडापल्ली आरपीसी के सदस्य शामिल हैं। 5 नक्सलियों पर 2-2 लाख का इनाम दरअसल, बीजापुर में पुलिस और CRPF अफसरों के सामने पहुंचकर इन्होंने हथियार डाले हैं। सरेंडर करने वाले नक्सली पिछले कई सालों से माओवाद संगठन से जुड़कर काम कर थे। हत्या, लूट, आगजनी, IED प्लांट करना, जवानों को एंबुश में फंसाना, रेकी करना जैसे काम किया करते थे। इनमें 5 नक्सलियों पर 2-2 लाख रुपए और एक पर 1 लाख रुपए का इनाम घोषित है। 3 महीने में 107 का सरेंडर साल 2025 में 3 महीने के अंदर ही बस्तर के बीजापुर जिले में ही 107 नक्सलियों ने हिंसा का रास्ता छोड़ा है, जबकि, 143 नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं अलग-अलग मुठभेड़ों में कुल 82 नक्सली मारे गए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *