दिल्ली विश्वविद्यालय में आयोजित अंतरराष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय स्तर की अबेकस UCMAS गणित प्रतियोगिता में ऋग्वेद गंगभोज ने अपनी उत्कृष्ट गणितीय प्रतिभा का लोहा मनवाया। इस प्रतियोगिता में उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चैंपियन ट्रॉफी और राष्ट्रीय स्तर पर फर्स्ट रनर अप ट्रॉफी हासिल की। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में 30 से अधिक देशों के 8000 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया था। ऋग्वेद गंगभोज भोपाल के बागसेवनिया क्षेत्र में स्थित मिहिर द अबेकस अकादमी के छात्र हैं, उन्होंने इस सफलता का श्रेय अपनी शिक्षिकाओं पूजा कोठारी और सविता ढोके को दी। ऋग्वेद के पिता रविंद्र गंगभोज भविष्य निधि कार्यालय में सांख्यिकी अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं और उनकी माता कीर्ति गंगभोज भी अपने बेटे की इस उपलब्धि पर गर्वित हैं।भिनंदन किया गया। इस अवसर पर ऋग्वेद को अंगवस्त्र, भगवान श्री कार्तवीर्य सहस्रबाहु जी की प्रतिमा और उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए सम्मानित किया गया। ऋग्वेद की इस सफलता पर कलचुरी मराठा कलार समाज, गणेश सहस्रबाहु सांस्कृतिक जन कल्याण समिति, कलचुरी सेना, वरिष्ठ नागरिक मंच कलार समाज, अखिल भारतवर्षीय हैहय कलचुरी महासभा, सहस्त्रबाहु कलचुरी महासभा, सहस्त्रबाहु मंदिर समिति (ई-8 बसंत कुंज), मित्र मंडल भेल भोपाल और कलार समाज रामपायली बालाघाट द्वारा उनका स्वागत किया गया।


