बैतूल में अमित शाह का विरोध करने पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ता:गृह मंत्री का फोटो जलाते ही पुलिस ने छीना; कार्यकर्ताओं ने जमकर की नारेबाजी

बैतूल में गुरुवार को एक दर्जन से ज्यादा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष के साथ अंबेडकर चौराहे पर प्रदर्शन किया। उन्होंने इस दौरान गृह मंत्री अमित शाह का फोटो भी जलाया। वे गृह मंत्री के अंबेडकर को लेकर दिए बयान का विरोध कर रहे थे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन की सूचना पर चौराहे पर भारी पुलिस बल तैनात था, लेकिन यहां कुल जमा 17 कांग्रेस कार्यकर्ता ही इकट्ठा हो सके। कांग्रेस की आदिवासी विंग के प्रदेश अध्यक्ष रामू टेकाम और प्रदेश सचिव समीर खान के नेतृत्व में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने अंबेडकर प्रतिमा के पास बैठकर प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर की नारेबाजी इस दौरान उन्होंने गृह मंत्री के इस्तीफे की मांग करते हुए जमकर नारेबाजी की। उन्होंने यहां अमित शाह की फोटो भी जलाई, जिसे पूरा जलने के पहले एक पुलिसकर्मी ने छीन लिया। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष रामू टेकाम ने कहा कि बाबा साहेब के लिखे संविधान से ही देश चलता है। उनके खिलाफ बयानबाजी पूरे देश का अपमान है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन को देखते हुए यहां बैतूल गंज पुलिस ने बड़ा बंदोबस्त किया था। यहां तक की वॉटर केनन भी मौके पर बुलवाया गया था, लेकिन चंद कांग्रेसियों के पहुंचने से पुलिस को यहां ज्यादा मशक्कत नहीं करनी पड़ी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *