रांची |बिहार के शाहाबाद प्रक्षेत्र से झारखंड राज्य का अटूट संबंध आदिकाल से रहा है और झारखंड के नवनिर्माण में भी शाहाबाद के लोगों ने महती भूमिका निभाई है, जिसे कोई नजर अंदाज नहीं कर सकता है। रांची उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश एसके पाठक ने बिहार दिवस के अवसर पर रविवार को प्रेस क्लब रांची में कही। शाहाबाद के गौरवशाली इतिहास और झारखंड से संबंध विषय पर आयोजित सेमिनार में बतौर मुख्य अतिथि कही। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे शाहाबाद महोत्सव आयोजन समिति के संयोजक अखिलेश कुमार ने झारखंड से शाहाबाद के संबंधों का विस्तार से चर्चा की।