रांची| रांची स्थित पुलिस मुख्यालय में झारखंड के डीजीपी अनुराग गुप्ता ने रांची यूनिवर्सिटी के दो प्रोफेसर्स की दो नव प्रकाशित पुस्तकों का विमोचन किया। ये पुस्तकें ‘सृजन और मूल्यांकन’ और ‘पत्रकारिता के विविध आयाम’ हैं। डीजीपी अनुराग गुप्ता ने लेखकों की प्रशंसा की और पुस्तकों को जनोपयोगी बताया। पुस्तकों का प्रकाशन ‘एजुकेशनल बुक सर्विस’ और ‘प्रगतिशील प्रकाशन, नई दिल्ली ने किया है। बताते चलें कि पुस्तकों के लेखक हिंदी के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. जितेंद्र कुमार सिंह और डॉक्टर निक्कू कुमारी हैं। अनुराग गुप्ता ने कहा कि दोनों पुस्तक छात्रों और रिसर्च स्कॉलर के लिए उपयोगी साबित होगा। इस अवसर पर कई शिक्षक थे।