डोरंडा गोली कांड में पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

रांची| डोरंडा के बेलदार मोहल्ले में हुए गोली कांड मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस मामले में डोरंडा थाना में 22 नामजद के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है। शुक्रवार की देर रात हुए गोलीकांड के बाद पुलिस ने आठ संदिग्धों को हिरासत में लिया था। जिनसे पूछताछ के बाद पुलिस ने पांच को जेल भेजा है। पुलिस को गोलीकांड में जानकारी मिली है कि घटना का मुख्य सरगना बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा में बंद अपराधी अली खान है। उसी के कहने पर गोली कांड की घटना को अंजाम दिया गया। क्योंकि वह जेल से अपने गुर्गों से रंगदारी उठवा रहा है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है जो इस घटना में शामिल थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *