बरनाला में गो-रक्षा दल ने गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:बोले-3 गायों को ले जा रहा था ड्राइवर, पुलिस लेकर पहुंची थाने

पंजाब के बरनाला जिले में गो रक्षा दल ने एक संदिग्ध पिकअप गाड़ी को पकड़ा है। गाड़ी में तीन गायों को ले जाया जा रहा था। यह घटना टल्लेवाल पुलिस स्टेशन क्षेत्र के गांव भोतना के पास हुई। मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस को गो रक्षा दल के सदस्यों ने गाड़ी सौंपकर कार्रवाई की मांग रखी। गाय के लिए खाने का कोई प्रबंध नहीं जानकारी के अनुसार गो रक्षा दल और हिंदू सुरक्षा परिषद प्रधान पुनीत गोयल ने बताया कि वह अपने साथियों के साथ मोगा नेशनल हाईवे पर थे। उन्होंने एक ढंकी हुई पिकअप गाड़ी को रोका। गाड़ी में तीन गाय बेहद तंग जगह में खड़ी थी। उनके लिए खाने का कोई प्रबंध नहीं था। गाड़ी ड्राइवर ने पूछताछ में बताया कि वह पशुओं की मंडी जा रहा था। संदिग्ध परिस्थितियों के कारण गो रक्षा दल ने गाड़ी को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने सभी पक्षों को थाने बुलाया वहीं टल्लेवाल पुलिस स्टेशन प्रभारी निर्मलजीत सिंह ने कहा कि गाड़ी ड्राइवर और जहां से गोवंश लाया गया, उन सभी पक्षों को बुलाया गया है। नियमों के उल्लंघन की स्थिति में कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *