बठिंडा जिले में पुलिस ने अवैध हुक्का बार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। कैंट थाना पुलिस ने आदेश अस्पताल के पास स्थित होटल महफिल रेस्टोरेंट पर छापा मारा। यहां से पुलिस ने विभिन्न कंपनियों के 16 हुक्के बरामद किए हैं। वहीं होटल मालिकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। गुप्त सूचना पर पहुंची पुलिस जानकारी के अनुसार कैंट थाने के एसएचओ दलजीत सिंह धालीवाल के अनुसार उन्हें गुप्त सूचना मिली थी। सूचना में बताया था कि होटल महफिल रेस्टोरेंट में बाहर से आए लोगों को हुक्का परोसा जा रहा है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने रेस्टोरेंट पर छापा मारा। अन्य रेस्टोरेंट को भी चेतावनी पुलिस ने रेस्टोरेंट के दोनों मालिक अमन अरोड़ा और चंद्रशेखर को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि हुक्का पीना गैरकानूनी है। पुलिस ने अन्य रेस्टोरेंट मालिकों को भी चेतावनी दी है, उन्हें इस अवैध धंधे से दूर रहने की हिदायत दी गई है। पुलिस ने कहा है कि वह भविष्य में भी ऐसी कार्रवाई जारी रखेगी।


