कोरिया में औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने का संकल्प:व्यापारिक हितों को प्राथमिकता; छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स के नए पदाधिकारियों का हुआ स्वागत

छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के नवनिर्वाचित प्रदेश उपाध्यक्ष अजय गुप्ता और प्रदेश मंत्री शैलेन्द्र शर्मा का अभिनंदन समारोह शनिवार को बैकुंठपुर में आयोजित किया गया। सभी ने व्यापारिक हित और संगठन की मजबूती पर जोर दिया। कोरिया जिले में औद्योगिक क्षेत्र की स्थापना के लिए शासन-प्रशासन स्तर पर पहल करने का निर्णय लिया गया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने प्रदेश चेंबर और स्थानीय व्यापारियों का आभार व्यक्त किया। समारोह में चेंबर ऑफ कॉमर्स मनेंद्रगढ़ के प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज जैन और प्रदेश मंत्री संजीव ताम्रकार मौजूद थे। मनेंद्रगढ़, बैकुंठपुर, सोनहत और पटना के व्यापारी, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिकों ने कार्यक्रम में शिरकत की। चेंबर के प्रदेश स्तरीय पदों पर जिले के व्यापारियों का चयन कोरिया को औद्योगिक और व्यापारिक मानचित्र पर स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। राजेन्द्र सिंह ने मंच का संचालन किया। कार्यक्रम में प्रमोद जायसवाल, राधेश्याम जायसवाल, ज्ञान प्रकाश गुप्ता, महेंद्र बेद सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *