पलामू में फोरलेन निर्माण में नियमों की अनदेखी:ग्रामीणों ने 30 किमी तक कराया काम बंद, पूर्व मंत्री के नेतृत्व में किया प्रदर्शन

पलामू में नेशनल हाईवे 39 के फोरलेन निर्माण में नियमों की अनदेखी के खिलाफ ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया। पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता केएन त्रिपाठी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने सोमवार सुबह से सिंगरा से सतबरवा तक करीब 30 किलोमीटर के दायरे में सड़क निर्माण कार्य रुकवा दिया। निर्माण एजेंसी पर कई गंभीर आरोप लगे हैं। एजेंसी प्राक्कलन के अनुसार, काम नहीं कर रही है। ग्रामीणों की जमीन बिना मुआवजा दिए ली गई है। विरोध करने पर उन्हें पुलिस का भय दिखाया जाता है। एप्रोच रोड की व्यवस्था ठीक नहीं निर्माण में कई खामियां सामने आई हैं। जरूरी स्थानों पर डायवर्सन नहीं बनाए गए हैं। एप्रोच रोड की व्यवस्था ठीक नहीं है। कैनाल काटने के बाद पक्की करण नहीं किया जा रहा। बिजली के तार और पोल को नुकसान पहुंचाया गया है। दर्जनों गांव के लोग परेशान हैं: पूर्व मंत्री पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी ने कहा कि जब तक कंपनी ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान नहीं करेगी, तब तक काम नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कंपनी की कार्यशैली से प्रशासनिक अधिकारियों की छवि भी खराब हो रही है। दर्जनों गांव के लोग परेशान हैं। इसलिए कंपनी को जनहित के मामलों में संवेदनशील बनाने के लिए यह आंदोलन किया जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *