हरियाणा CM ने पूरी की पंजाब सरपंचों की मांग:जींद से पटियाला रूट पर चली बस; 2 ट्रेनों को धमतान साहिब में रोकने को रेलमंत्री को लेटर लिखा

हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने पंजाब के सरपंचों की मांग 12 घंटे में ही पूरी कर दी है। उन्होंने सरपंचों की मांग के अनुरूप जींद से पटियाला (पंजाब) सीमावर्ती गांवों के रूट से हरियाणा रोडवेज की बस चलवा दी। इसके साथ ही सरपंचों की मांग को देखते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को भी लेटर लिखा है। जिसमें उन्होंने श्रीगंगानगर-नादर एक्सप्रेस 12485-12486, सरबत दा भला एक्सप्रेस 12421-12422 ट्रेन के जींद जिले के धमतान साहिब में रोकने का अनुरोध किया है। श्रद्धालुओं की आस्था और आम जनता के हित में दोनों ट्रेन के स्टॉपेज की हरियाणा सीएम ने मांग की है। कल ही पंजाब से आए सरपंचों ने दोनों ट्रेनों के स्टॉपेज और बस चलाने की मांग मुख्यमंत्री नायब सैनी से की थी। CM सैनी की सरपंचों ने तारीफ की रविवार को सीएम आवास में पंजाब के संगरूर जिले के लहरा विधानसभा क्षेत्र से लगभग 15 से ज्यादा सरपंचों से मीटिंग हुई। मुख्यमंत्री से मुलाकात कर सभी सरपंचों ने उनकी सादगी की खूब तारीफ की। मुलाकात के दौरान सभी सरपंचों ने मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी मांगे रखी, जिन्हें मुख्यमंत्री ने सुना और पूरा करने का आश्वासन दिया। सरपंच बोले- पंजाब को भी सैनी जैसा CM मिल जाए सीएम से मुलाकात के बाद सरपंचों ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हमारी सारी बात और मुद्दों को ध्यान से सुना, जबकि हमारे मुख्यमंत्री तो व्यस्त होने की वजह से मिलने का वक्त ही नहीं दे पाते। हम दूसरे राज्य यानी पंजाब से आए हैं, फिर भी हमें इतना मान सम्मान दिया गया है। हम चाहते हैं कि पंजाब को भी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जैसा मुख्यमंत्री मिल जाए, ऐसी हम कामना करते हैं। हरियाणा के पंचायत फंड की तारीफ की सरपंचों ने मुख्यमंत्री और हरियाणा सरकार की प्रशंसा करते हुए कहा कि हरियाणा की सरकार ने पंचायतों को विकास कार्य करने के लिए पूरी स्वतंत्रता दी है और पैसों की भी कोई कमी नहीं आने दी है, जबकि पंजाब सरकार ने तो पंचायतों को 10 रुपए भी नहीं दिए। सभी सरपंचों ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को पंजाब आने का भी न्योता दिया। CM सैनी का केंद्रीय रेल मंत्री को लिखा लेटर… यहां पढ़िए पंजाब के सरपंचों द्वारा की गई मांग के लेटर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *