सरयूपारीण ब्राह्मण समाज राजस्थान का वार्षिक उत्सव एवं स्थापना दिवस समारोह रविवार को आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम 200 फीट बाईपास रोड, निर्माण नगर स्थित जिंदल गार्डन में सुबह 10:00 बजे से शुरू होगा। समाज के अध्यक्ष ओमप्रकाश त्रिपाठी और महासचिव सुरेंद्र प्रसाद चौबे ने जानकारी दी कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज की एकता को मजबूत करना और प्रतिभाशाली बच्चों और युवाओं को सम्मानित करना है। इस अवसर पर समाज के विकास में योगदान देने वाले सदस्य और राज्य सेवा में चयनित युवाओं का विशेष सम्मान किया जाएगा। कार्यक्रम में दूर-दूर से आने वाले समाज बंधुओं के लिए ठहरने और भोजन की विशेष व्यवस्था की गई है। समाज के सभी सदस्यों से अपील की गई है कि वे सपरिवार अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।


