धौलपुर में गुरुवार को प्रशासन गांव की ओर अभियान की शुरुआत हो गई। पहले दिन पंचायत समिति धौलपुर और पंचायत समिति सैंपऊ में शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर अपने प्रकरणों का निस्तारण कराया। धौलपुर और सैंपऊ पंचायत समिति परिसर में लगाए गए शिविर में सीपी ग्राम पोर्टल के जरिए आए परिवादों का निस्तारण किया गया। इसके अलावा शिविर के पहले दिन संपर्क पोर्टल पर दर्ज हुए परिवारों का भी निस्तारण किया गया। धौलपुर पंचायत समिति में लगाए गए शिविर के दौरान राजस्थान लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत प्राप्त आवेदनों का निस्तारण किया गया। जिसमें लोगों ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन, जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र और चरित्र प्रमाण पत्र के लिए आवेदन किए थे। शिविर में पहुंचे लोगों के आवेदन दिए जाने के बाद मौके पर मौजूद अधिकारियों ने उनके आवेदनों पर विचार विमर्श कर उनका निस्तारण किया। इस दौरान सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहें। धौलपुर जिले में गुरुवार से प्रशासन गांव की ओर अभियान की शुरुआत हुई हैं। जिस अभियान के तहत शुक्रवार को पंचायत समिति राजाखेड़ा और बाड़ी में शिविर लगाया जाएगा। इसके बाद 23 दिसंबर को बसेड़ी और 24 दिसंबर को सरमथुरा पंचायत समिति में शिविर का आयोजन होगा।


