दैनिक भास्कर की एनिवर्सरी पर अनोखे अंदाज में बधाई:4 फीट के थर्माकोल पर बढ़ते स्तर को दर्शाया

जयपुर के जवाहर नगर के रहने वाले थर्माकोल आर्टिस्ट बबलू खींची ने 4 फीट के थर्माकोल पर दैनिक भास्कर शब्दों की बारीकी से कटिंग करके उन्हें सजा सावरकर रंग रोगन कर दैनिक भास्कर परिवार को दैनिक भास्कर के 28वें स्थापना दिवस की बधाई दी। खींची ने बताया- पिछले कई सालों से दैनिक भास्कर का पाठक हूं और पिछली बार एनिवर्सरी पर ही सोच लिया था अगली एनिवर्सरी पर कुछ अनोखा करके बधाई दूंगा। थर्माकोल के आर्ट पर खींची को महज 2 दिन लगे। अपने आर्ट के जरिए खींची ने दैनिक भास्कर के बढ़ते हुए कदम दर्शाये है। इसमें ब्लैक, येलो, ग्रीन, गोल्डन ओर पर्ल व्हाइट कलर ओर स्पार्कल का इस्तेमाल किया गया है। उन्होंने बताया- दैनिक भास्कर बदलते समय के साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म पर खबरों की तुरंत अपडेट देता है। जिससे आम जन तक सही और सटीक खबर तुरंत पहुंच जाती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *