PM की सभा में 2 लाख लोग जुटाने का लक्ष्य:बिलासपुर में 900 बसों की व्यवस्था; ब्लॉक स्तर पर नोडल अधिकारियों की नियुक्ति

बिलासपुर में 30 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा की तैयारियां की जा रही हैं। मोहभट्‌ठा (बिल्हा) में होने वाली इस सभा में प्रदेश भाजपा ने 2 लाख लोगों को जुटाने का लक्ष्य रखा है। कार्यकर्ताओं को लाने के लिए विभिन्न जिलों से 900 बसों की व्यवस्था की गई है। रविवार को जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित समीक्षा बैठक में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने इस अवसर को छत्तीसगढ़ के लिए ऐतिहासिक बताया। साहू ने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता ने प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन पर भरोसा जताया है। इसका प्रमाण पंचायत और निकाय चुनावों में भाजपा की बड़ी जीत से मिलता है। बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं से योजनाबद्ध तरीके से काम करने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि प्रशासन ने ब्लॉक स्तर पर नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की है। बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक ने बताया कि प्रदेश के 32 जिला पंचायतों में भाजपा ने जीत हासिल की है। पार्टी के 125 जनपद अध्यक्ष और 80 प्रतिशत सरपंच निर्वाचित हुए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *