कुल्लू के सिस्सू में स्नो मैराथन का रोमांच:सेना जवानों का दबदबा, डोगरा स्काउट के हेतराम और लद्दाख की डोल्मा ने जीता खिताब

हिमाचल प्रदेश के साढ़े दस हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित अटल टनल के नॉर्थ पोर्टल पर एक नया कीर्तिमान रचा गया। लाहौल घाटी के सिस्सू में विश्व की सबसे ऊंची और एशिया की एकमात्र स्नो मैराथन का चौथा संस्करण संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में सेना के जवानों ने अपना दबदबा बनाया। 42 किमी दूरी 4 घंटे 15 मिनट में पूरी पुरुष वर्ग में भारतीय सेना की डोगरा स्काउट रेजिमेंट के नाईक हेत राम ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 42 किलोमीटर की दूरी को मात्र 4 घंटे 15 मिनट में पूरा कर खिताब अपने नाम किया। लद्दाख स्काउट्स के तमचोर दूसरे स्थान पर रहे। भारतीय वायु सेना के ओपी सरन तीसरे स्थान पर रहे। लाहौल मैराथन 8 जून को होगी वहीं महिला वर्ग में गत चैंपियन तेन्जिन डोल्मा ने अपना खिताब बरकरार रखा। उन्होंने 4 घंटे 46 मिनट में रेस पूरी की। आगामी स्पोर्ट्स कैलेंडर के अनुसार लाहौल मैराथन 8 जून को होगी। इसके बाद स्पीति मैराथन का आयोजन सितंबर में किया जाएगा। पुरुषों की हाफ मैराथन 21 किलोमीटर के खिताब पर नंगदन पहले, जबकि नमग्याल दूसरे स्थान पर रहे और रविकांत को तीसरा स्थान मिला। महिला वर्ग में निधि झा विजेता साबित हुई महिला वर्ग में नताशा मेहर चैंपियन बनी। दस किलोमीटर की रेस में स्मेजिन को पहला, रोहित को दूसरा जबकि सौरभ को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। महिला वर्ग में निधि झा विजेता साबित हुई। पांच किलोमीटर की दौड़ में विमल ने बाजी मारी, जबकि महिला वर्ग में प्रियंका पहले स्थान पर रही। पर्यटकों, बच्चों और स्थानीय लोगों में में स्नो मैराथन के प्रति रुचि जगाने के लिये एक किलोमीटर की दौड़ का भी आयोजन किया गया। डिप्टी कमिश्नर ने किया पुरस्कृत जिला लाहौल स्पीति के डिप्टी कमिश्नर राहुल कुमार ने विजेताओं और अन्य प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। इस वर्ष डिफेंस फोर्सेस इंडियन आर्मी, इंडियन एयरफोर्स, आईटीबीपी, एसएसबी, बारआरओ सहित देश के कोने कोने से प्रोफेशनल्स रनर्स और फिटनेस प्रेमियों के साथ कुल 247 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इंटरनेशनल एथलीट एसएसबी के डीआइजी मुकेश कुमार ने अपने नौ जवानों सहित दौड़ में हिस्सा लिया। किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए फोर्टिस अस्पताल मोहाली की डॉक्टरी टीम इस दौरान मौजूद रही। इन कंपनियों का मिला समर्थन मैराथन को जिला प्रशासन, हिमाचल पर्यटन विभाग सहित बिस लेरी, टाइगर बाम, कैंपस शूज, बॉन, फास्ट एंड अप और रेड बुल का समर्थन मिला। रीच इंडिया के प्रमुख कार्यकारी अधिकारी व आयोजक राजीव कुमार और स्नो मैराथन के संस्थापक गौरव शिमर ने बताया कि स्नो मैराथन के गत चार संस्करणों की अपार सफलता के बाद वे लाहौल-स्पीति सर्किट में रनिंग कम्युनिटी के लिए बेहतरीन प्लेटफार्म बनाने के लिए योजना बनाई है। सद्भावना प्रोजेक्ट के तहत होगी स्पीति मैराथन लाहौल घाटी में जून 6 को अल्ट्रा रन जबकि 8 जून को फुल मैराथन का आयोजन किया जाएगा। सितंबर माह में इंडियन आर्मी के सद्भावना प्रोजेक्ट के तहत स्पीति मैराथन का भी आयोजन किया जाएगा। जिसमें देश भर धावकों को इन घाटियों में आमंत्रित किया जाएगा। इन इवेंट्स का उद्देश्य लोगों को हिमालयन कंजर्वेशन के प्रति सजगता प्रदान करने और लाहौल स्पीति में पर्यटन के साथ साथ साहसिक गतिविधियों को प्रोत्साहन करना है। कार्यक्रम में ये रहे शामिल कार्यक्रम के दौरान डीएफओ अनिकेत मारुति, बाल विकास अधिकारी खुशविन्द्र सिंह, जिला बाल रक्षा अधिकारी हीरा नंद, स्नो मैराथन के मुख्य सलाहकार अरुण नटराजन, कर्नल सौरभ शिमर, राजेशचंद सहित अन्य अधिकारीगण शामिल रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *