चाईबासा में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के बड़बिल गांव में एक युवक ने अपने दोस्त की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना बीती रात की है। वहीं, आरोपी ने थाना में सरेंडर कर दिया है। मृतक की पहचान सुफलसाई निवासी निर्मल बानरा के रूप में हुई है। आरोपी टोंटो थाना क्षेत्र का रहने वाला है। उसने निर्मल को मागे पर्व मनाने के लिए अपने रिश्तेदार के घर बड़बिल गांव बुलाया था। वहीं पर उसने निर्मल की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या के पीछे की वजह अब तक स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस ने अभी तक आरोपी का नाम सार्वजनिक नहीं किया वहीं, घटना के अगले दिन सोमवार को आरोपी ने मुफ्फसिल थाना में सरेंडर कर दिया। पुलिस ने अभी तक आरोपी का नाम सार्वजनिक नहीं किया है। एसडीपीओ के अनुसार, मामले की जांच चल रही है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और सभी पहलुओं की बारीकी से जांच की जा रही है।


