स्थानीय नियोजन की मांग पर जिप सदस्य का धरना:गोपीनाथपुर कोलयरी की आउटसोर्सिंग कंपनी के खिलाफ भूख हड़ताल शुरू

धनबाद के मुगमा ईसीएल गोपीनाथपुर में आउटसोर्सिंग कंपनी जीसीपीएल में स्थानीय लोगों को नौकरी देने की मांग तेज हो गई है। जिला परिषद सदस्य संजय सिंह ने अपने समर्थकों के साथ कंपनी के खिलाफ अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर दी है। जनता का कोई भला नहीं हुआ जिप सदस्य पिंटू सिंह का कहना है कि इस मुद्दे का राजनीतिकरण हो चुका है। राजनीतिक दल अपने स्वार्थ के लिए आपस में उलझ गए हैं, लेकिन जनता का कोई भला नहीं हुआ है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक प्रभावित पंचायत के बेरोजगार युवकों को नौकरी नहीं दी जाएगी, तब तक यह गैर-राजनीतिक भूख हड़ताल जारी रहेगी। दोनों पक्षों ने एक महीने तक अलग-अलग धरना दिया गोपीनाथपुर कोलयरी में नियोजन का मामला पिछले कई महीनों से चल रहा है। इससे पहले भाजपा और तृणमूल कांग्रेस के बीच इस मुद्दे पर टकराव देखा गया। पूर्व विधायक अपर्णा सेनगुप्ता और धनबाद सांसद ढुल्लू महतो ने वर्तमान विधायक अरूप चटर्जी के खिलाफ मोर्चा खोला था। दोनों पक्षों ने एक महीने तक अलग-अलग धरना दिया। एक तरफ भाजपा के बैनर तले बेरोजगार संघ था, तो दूसरी ओर विधायक अरूप चटर्जी के समर्थन में स्थानीय बेरोजगार संघ धरने पर बैठा था। हालांकि एक महीने पहले दोनों पक्षों ने अपनी मांगें पूरी होने का दावा करते हुए धरना समाप्त कर दिया था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *