कलेक्टर, SP पहुंची चौथ का बरवाड़ा:सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के साथ विभिन्न कार्यालय का किया निरीक्षण

चौथ का बरवाड़ा तहसील क्षेत्र में गुरुवार को कलेक्टर डॉक्टर शुभम चौधरी और SP ममता गुप्ता ने विभिन्न सरकारी कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का भी औचक निरीक्षण किया। उन्होंने शाम करीब 4:00 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौथ का बरवाड़ा का निरीक्षण करते हुए मुख्यमंत्री निशुल्क जांच योजना एवं दवा केंद्र का जायजा लिया। साथ ही महिलाओं से उनकी समस्याएं पूछी। उन्होंने कर्मचारियों की उपस्थिति रजिस्टर चेक किया। इसके बाद उन्होंने अस्पताल के बाहर लोगों की समस्याएं भी सुनी। कलेक्टर शुभम चौधरी एवं SP ममता गुप्ता सबसे पहले देवनारायण आवासीय छात्रावास पहुंचे। यहां पर उन्होंने बालकों को मिलने वाली भोजन व्यवस्था की जानकारी ली तथा साफ सफाई का निरीक्षण किया। इस दौरान एसडीएम दामोदर सिंह एवं तहसीलदार नीरज सिंह भी मौजूद रहे। इसके बाद दोनों सीधे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचे। यहां उन्होंने सबसे पहले कर्मचारियों की उपस्थिति देखी। साथ ही व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान कलेक्टर ने एक्स-रे रूम का भी जायजा लिया तथा यहां मिलने वाली दवाइयां के बारे में जानकारी ली। इसके बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बाहर उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनी। जिस पर ग्रामीणों ने मुख्य बाजार में अतिक्रमण से प्रभावित हो रही यातायात व्यवस्था के साथ-साथ अन्य व्यवस्थाओं के बारे में ज्ञापन दिया। जिस पर उन्होंने एसडीएम को मौका देकर उचित कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *