SML Isuzu को खरीद सकती है महिंद्रा एंड महिंद्रा:इससे बस-ट्रक सेगमेंट में MM की मौजूदगी बढ़ेगी; कॉमर्शियल व्हीकल्स बनाती है कंपनी

महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड SML Isuzu में हिस्सेदारी खरीद सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, महिंद्रा इस कंपनी में प्रमोटरों की पूरी हिस्सेदारी खरीदने के लिए बातचीत कर रही है। SML Isuzu एक भारतीय कंपनी है, जो हल्के और मीडियम साइज के कॉमर्शियल व्हीकल्स बनाती है। इस डील से महिंद्रा एंड महिंद्रा को ट्रक और बस सेगमेंट में अपनी मौजूदगी मजबूत करने में मदद मिलेगी। रिपोर्ट के मुताबिक, MM की नजर SML Isuzu के शेयरों को 1,400 से 1,500 रुपए प्रति शेयर के भाव पर खरीदने की है। SML Isuzu का शेयर 3% चढ़कर ₹1,703 पर पहुंचा इस खबर के बाद SML Isuzu का शेयर 24 मार्च को 3.09% की तेजी के साथ 1,703 रुपए पर बंद हुआ। इस कंपनी का मौजूदा मार्केट कैप 2,500 करोड़ रुपए है। वहीं MM का शेयर 0.89% की गिरावट के साथ 2,777 रुपए पर बंद हुआ। रिपोर्ट के मुताबिक, MM का बोर्ड इस हफ्ते होने वाली एक मीटिंग में SML Isuzu में प्रमोटरों की हिस्सेदारी को खरीदने के प्रस्ताव पर विचार करेगा। हालांकि, MM ने इस खबर पर कोई ऑफिशियल बयान नहीं दिया है। सुमितोमो के पास SML Isuzu में 43.96% हिस्सेदारी दिसंबर तिमाही के आखिरी तक प्रमोटर सुमितोमो कॉरपोरेशन के पास SML Isuzu में 43.96% हिस्सेदारी थी। वहीं Isuzu मोटर्स के पास 15% हिस्सेदारी है। जून 2023 में एक रिपोर्ट में बताया गया था कि जापानी कंपनी सुमितोमो कॉरपोरेशन अपनी भारतीय यूनिट से बाहर निकलना चाहती है और JBM ऑटो इसकी हिस्सेदारी खरीदने में दिलचस्पी दिखा रही है। SML Isuzu का नेट प्रॉफिट 80.22% गिरा दिसंबर तिमाही में SML Isuzu का नेट प्रॉफिट 80.22% गिरकर 53 लाख रुपए रह गया, जबकि एक साल पहले इसी तिमाही में कंपनी 2.68 करोड़ रुपए के मुनाफे में रही थी। कंपनी का रेवेन्यू भी तीसरी तिमाही में 14.07% घटकर 331.80 करोड़ रुपए रह गया, जबकि पिछले साल की इसी तिमाही में यह 386.13 करोड़ रुपए रहा था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *