गौरेला नगर पालिका के सामतपुर वार्ड क्रमांक 2 में लाख रुपए की लागत से सीमेंट-कांक्रीट रोड का निर्माण कार्य चल रहा है। स्थानीय निवासियों ने निर्माण कार्य में गंभीर अनियमितताओं का आरोप लगाया है। मोहल्लेवासियों का कहना है कि ठेकेदार शासन द्वारा निर्धारित मानकों का पालन नहीं कर रहा है। सड़क निर्माण में कम सीमेंट का उपयोग किया जा रहा है। इसके अलावा निर्माण की गुणवत्ता भी मानकों के अनुरूप नहीं है। नगरपालिका के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीएमओ) नारायण साहू ने इस मामले में कार्रवाई की है। उन्होंने बताया कि गुणवत्ताहीन कार्य की शिकायत मिलने पर ठेकेदार संदीप राजपूत को नोटिस जारी किया गया है। सीएमओ ने इंजीनियर को स्थल की जांच के लिए भी निर्देशित किया है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। प्रारंभिक जांच में ठेकेदार द्वारा किए गए कार्य में गुणवत्ता की कमी पाई गई है।


