शासकीयकरण की मांग…पंचायत सचिवों की हड़ताल:बलौदाबाजार में 7 दिनों से धरने पर 510 कर्मचारी, कहा- सरकार ने वादा पूरा नहीं किया

बलौदाबाजार जिले में छत्तीसगढ़ पंचायत सचिव संघ की अनिश्चितकालीन हड़ताल सातवें दिन भी जारी है। सचिवों का कहना है कि सरकार ने 16 महीने पहले उनके शासकीयकरण का वादा किया था। लेकिन अब तक इसे पूरा नहीं किया गया है। पलारी जनपद कार्यालय के सामने धरने पर बैठे पंचायत सचिवों में जिले के कुल 510 कर्मचारी शामिल हैं। इनमें पलारी ब्लॉक के 97 सचिव भी हैं। पंचायत सचिव संघ के पलारी ब्लॉक अध्यक्ष मनीराम यादव ने कहा कि सरकार ने बार-बार वादे किए। लेकिन उन्हें पूरा नहीं किया। उपाध्यक्ष चूड़ामणि साहू ने बताया कि उन्होंने कई बार सरकार के समक्ष अपनी समस्याएं रखीं। लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया। महिला उपाध्यक्ष लक्ष्मी यादव ने कहा कि वे लंबे समय से अपने अधिकारों के लिए संघर्ष कर रहे हैं। अब पीछे नहीं हटेंगे। सचिव योगेश वर्मा के अनुसार सरकार को इस मुद्दे को गंभीरता से लेना चाहिए। आंदोलन में संघ के कोषाध्यक्ष मो. शहमीर खान, संरक्षक नरेंद्र चंद्राकर समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होगी, तब तक हड़ताल जारी रहेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *