चार स्थानों से टूटी गलवा नहर:पावडेरा के दर्जनों खेतों में पानी भरने से किसान परेशान

चौथ का बरवाड़ा तहसील क्षेत्र के पावडेरा क्षेत्र में गलवा बांध की गलवा नहर चार स्थानों से टूट गई है। जिसके चलते नहर का पूरा पानी आसपास के खेतों में भर गया है। ऐसे में किसानों की दर्जनों बीघा जमीन पर गेहूं एवं सरसों की फसल पर संकट खड़ा हो गया है। किसानों ने बताया कि हर साल इसी तरह से यह नहर टूट जाती है। जिसे लेकर बार-बार शिकायत करने के बावजूद भी कोई कार्रवाई नहीं होती है। ऐसे में इस मामले को लेकर किसानों ने गुरुवार को प्रशासनिक अधिकारियों को शिकायत भी की है और पुलिस में रिपोर्ट भी दी है। किसानों ने बताया कि टोंक जिले के गलवा बांध से नहर में पानी छोड़ा जाता है। पानी छोड़ने से पहले इसकी सफाई नहीं की जाती है। साथ ही यह नहर जगह से लोगों द्वारा बंद कर दी गई है। जिसके चलते पानी का दबाव अधिक होने से कच्ची नहर टूट जाती है। साथ ही हर साल किसानों के खेतों में पानी भर जाने से उन्हें नुकसान उठाना पड़ता है। इस साल भी ऐसा ही हो रहा है। नहर चार स्थानों से टूटने के कारण पूरा पानी आसपास के खेतों में भर गया है। लोगों ने बताया कि नहर को दो स्थानों पर लोगों ने ब्लॉक कर रखा है, जो विभाग के ही अभियंता के रिश्तेदार है। ऐसे में उनसे बार-बार शिकायत करने के बावजूद भी उनके द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। ऐसे में नाराज किसानों ने गुरुवार को प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन देखकर एवं पुलिस थाने में रिपोर्ट देकर मामले में कार्रवाई किए जाने का आग्रह किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *