युवक 8 दिन से लापता:डिमना झील के पास मिली बाइक, परिवार ने लगाया पुलिस पर लापरवाही का आरोप

जमशेदपुर के सरायकेला-खरसावां जिले में एक युवक के लापता होने का मामला सामने आया है। कपाली ताजनगर का रहने वाला 22 वर्षीय शेख अफरोज 22 मार्च से गायब है। अगले दिन डिमना झील के पास से उसकी काले रंग की हीरो होंडा स्प्लेंडर बाइक, मोबाइल फोन और टी-शर्ट बरामद हुए। परिवार ने तुरंत बोड़ाम थाना में इसकी सूचना दी। जब परिजनों ने अफरोज के मोबाइल पर संपर्क किया, तो बोड़ाम थाना के एक पुलिसकर्मी ने फोन उठाया और सामान मिलने की पुष्टि की। सोमवार तक शेख अफरोज का कोई सुराग नहीं मिल सका परिवार के सदस्य खुद डिमना झील पहुंचे और अफरोज की तलाश शुरू की, लेकिन सोमवार तक उसका कोई सुराग नहीं मिल सका है। परिजनों का आरोप है कि कपाली और बोड़ाम पुलिस क्षेत्राधिकार का हवाला देकर जांच में टालमटोल कर रही है। परिवार ने प्रशासन से मामले में तत्काल कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि जल्द से जल्द अफरोज का पता लगाया जाए और मामले की सच्चाई सामने लाई जाए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *