‘‘सुशासन सप्ताह‘‘ के तहत प्रशासन गांव की ओर:पंचायत समिति मुख्यालयों पर लगेंगे शिविर, ग्रामीणों की समस्याओं का होगा समाधान

19 से 24 दिसम्बर 2024 तक आयोजित ‘‘सुशासन सप्ताह‘‘ के तहत् जिले में ’’प्रशासन गांव की ओर’’ अभियान संचालित किया जाएगा। अभियान के तहत सभी पंचायत समिति मुख्यालयों पर शिविर आयोजित होंगे। जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ ने बताया कि 19 से 24 दिसम्बर तक ’’प्रशासन गांव की ओर’’ अभियान के अंतर्गत सभी पंचायत समिति मुख्यालयों पर आयोजित शिविरों में जन शिकायतों के निस्तारण एवं विभिन्न विभागों द्वारा दी जा रही सेवाओं की तत्काल प्रदायगी सुनिश्चित की जाएगी, साथ ही इस अवधि के दौरान संपर्क पोर्टल पर प्राप्त प्रकरणों का गुणवत्तापूर्ण तरीके से निस्तारण किया जाएगा। इसके लिए समस्त उपखण्ड अधिकारियों, विकास अधिकारियों एवं तहसीलदारों को अभियान की सफलता के लिए आवश्यक कार्रवाई के लिए निर्देशित किया है। अभियान के दौरान आयोजित होने वाले शिविरों में पेयजल, विद्युत, चिकित्सा, सार्वजनिक निर्माण विभाग, कृषि, खाद्य सुरक्षा, सामाजिक सुरक्षा, राजस्व, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, शिक्षा एवं अन्य विभागों से संबंधित परिवादों का प्राथमिकता के आधार पर यथासंभव मौके पर ही निस्तारण किया जाएगा। जो परिवाद उस दिन निस्तारित नहीं किए जा सकेंगे, उन्हें निर्धारित समय सीमा में निस्तारित किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *