राजकीय महाविद्यालय जयपुर में भारतीय ज्ञान परंपरा केन्द्र का उद्घाटन:प्रोफेसर दीपक कुमार शर्मा ने की विधिवत घाेषणा, विज्ञान और आध्यात्म की मिलेगी नॉलेज

राष्ट्रीय शिक्षा नीति को ध्यान में रखते हुए राजकीय महाविद्यालय जयपुर में भारतीय ज्ञान परंपरा केन्द्र की शुरुआत की गई। इसका उद्घाटन मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन करके किया गया। इस केन्द्र की विधिवत घोषणा अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ राजस्थान उच्च शिक्षा के अध्यक्ष प्रोफेसर दीपक कुमार शर्मा ने की। उन्होंने इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए बताया कि भारतीय ज्ञान परपंरा का आशय यहां के ज्ञान विज्ञान और अध्यात्म से है। उन्होंने प्राचीन काल में भारतीय विज्ञान को उदाहरणों के द्वारा स्पष्ट किया। कार्यक्रम की मुख्य वक्ता संस्था की प्राचार्य प्रोफेसर स्निग्धा शर्मा ने उपनिषदों से उदाहरण देते हुए भारतीय ज्ञान परंपरा को स्पष्ट किया। कार्यक्रम का संचालन एवं प्रस्तावना भारतीय ज्ञान परंपरा केन्द्र के संयोजक/नोडल अधिकारी प्रोफेसर ओमप्रकाश पारीक ने प्रस्तुत की। धन्यवाद ज्ञापन प्रोफसर अंशु शर्मा ने किया एवं कार्यक्रम का समापन कल्याण मंत्र के जरिए किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *