सेंसेक्स 147 अंक ऊपर 75,449 पर बंद:निफ्टी 73 अंक चढ़ा; NSE के सरकारी बैंक और रियल्टी सेक्टर तेजी, IT में गिरावट रही

आज यानी बुधवार, 19 मार्च को सेंसेक्स 147 अंक ऊपर 75,449 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में 73 अंक की तेजी रही, ये 22,907 के स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 27 में तेजी और 13 में गिरावट रही। सबसे ज्यादा तेजी टाटा स्टील, जोमैटो और पावरग्रीड करीब 3% की रही। निफ्टी के 50 शेयरों में से 31 में तेजी रही। NSE के सेक्टोरल इंडाइसेज में IT में सबसे ज्यादा 1.08% और FMCG में 0.55% की गिरावट रही। वहीं रियल्टी 2.8%, सरकारी बैंक 1.98% और ऑयल एंड गैस के शेयर 1.06% ऊपर बंद हुए। अमेरिकी बाजारों में रही गिरावट 20 मार्च को ओपन होगा एरिसइंफ्रा सॉल्यूशंस का IPO एरिसइंफ्रा सॉल्यूशंस लिमिटेड का इनिशियल पब्लिक ऑफर यानी IPO 20 मार्च को ओपन होगा। निवेशक इस इश्यू के लिए 25 मार्च तक बिडिंग कर सकेंगे। 28 मार्च को कंपनी के शेयर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर लिस्ट होंगे। मंगलवार को 1131 अंक चढ़ा था बाजार ग्लोबल मार्केट से मिले पॉजिटिव संकेतों के बाद आज यानी, 18 मार्च को सेंसेक्स में 1131 अंक की तेजी रही, ये 75,301 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी 325 अंक चढ़कर 22,834 पर बंद हुआ। BSE के 30 शेयरों में से 26 में तेजी रही। सबसे ज्यादा बढ़त जोमैटो में 7.43%, ICICI बैंक में 3.40% और महिंद्रा एंड महिंद्रा में 3.07% रही। वहीं, NSE के 50 शेयरों में से 46 में तेजी रही। NSE के सेक्टोरल इंडाइसेज में सबसे ज्यादा तेजी निफ्टी मीडिया में 3.62%, रियल्टी में 3.16%, ऑटो में 2.38%, सरकारी बैंक में 2.29% और निफ्टी मेटल में 2.13% रही।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *