सामुदायिक भवन पर डॉ. अंबेडकर का नाम नहीं:नपं उपाध्यक्ष ने दी आंदोलन की चेतावनी; कहा- आदेश के बावजूद अनदेखी की गई

मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के खोंगापानी नगर पंचायत में डॉ अंबेडकर का नाम को लेकर विवाद सामने आया है। वार्ड क्रमांक 11 में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पास 75 लाख रुपए की लागत से सामुदायिक भवन बनाया गया है। उपाध्यक्ष विवेक चतुर्वेदी का कहना है कि भारतीय जनता पार्टी ने भवन का लोकार्पण कर दिया। लेकिन स्वीकृति आदेश में स्पष्ट रूप से ‘डॉ. भीमराव अंबेडकर सर्वसमाज मांगलिक भवन’ का उल्लेख होने के बावजूद भवन के मुख्य द्वार पर यह नाम नहीं लिखा गया। इसे लेकर उपाध्यक्ष विवेक चतुर्वेदी ने मुख्य नगरपालिका अधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। उपाध्यक्ष ने कहा कि 3 दिनों के अंदर डॉ. भीमराव अंबेडकर का नाम नहीं लिखा गया, तो कांग्रेस पार्टी और जन समुदाय आंदोलन करने को मजबूर होंगे। उन्होंने चेतावनी दी कि ऐसी स्थिति में सारी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *