धमतरी में तालाब किनारे मिला नर कंकाल:रस्सी से बंधा था शव, आधा हिस्सा पानी में डूबकर सड़ चुका था, हत्या की आशंका

छत्तीसगढ़ के धमतरी में एक तालाब के किनारे नर कंकाल मिलने से सनसनी फैल गई है। कंकाल एक लकड़ी के सहारे रस्सी से बंधा हुआ मिला। कंकाल का आधा हिस्सा पानी में डूबा हुआ था, जो सड़ चुका था। घटना नगरी थाना इलाके की है। स्थानीय ग्रामीणों ने इस मामले में हत्या की आशंका जताई है। सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक साइंस लैबोरेटरी (एफएसएल) की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस ने नर कंकाल को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। नर कंकाल के ऊपर सीमेंट के पत्थर लदे थे बताया जा रहा है कि, नर कंकाल पास मिला। नर कंकाल के ऊपर सीमेंट के पत्थर ऊपर में लदे हुए थे। जब पत्थर को हटाया गया। तो नर कंकाल रस्सी से बंधा हुआ था। नर कंकाल का आधा हिस्सा तालाब में होने से मास सड़ा हुआ था। एफएसएल की टीम ने नर कंकाल के एक-एक हड्डियों को एक जगह इकट्ठा किया। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार नगरी थाना प्रभारी ने बताया कि गोरेगांव में नर कंकाल देखे जाने की सूचना मिली थी। जहां पर पुलिस पहुंची और तत्काल पंचनामा कार्रवाई कर नर कंकाल को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *