सूरजपुर में 18 वार्डों का आरक्षण:09 GEN, 05 OBC, 03 ST, और 01 SC वर्ग के लिए आरक्षित, भटगांव में भी प्रक्रिया पूरी

सूरजपुर जिले में नगरीय निकाय चुनाव के लिए 18 वार्डों के लिए आरक्षण प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। इनमें 09 GEN, 05 OBC, 03 ST, और 01 SC वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है। इस मौके पर सूरजपुर से भाजपा मंडल अध्यक्ष अरविंद मिश्रा ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है। हम हमेशा तैयार रहते हैं पार्टी के निर्देश पर काम करेंगे। उन्होंने दावा किया कि इस बार के चुनाव में सूरजपुर के सभी वार्डों में भाजपा चुनाव जीतेंगे। वहीं वार्ड क्रमांक 7 से पार्षद और कांग्रेसी नेता के गेबी नाथ साहू पिछड़ा वर्ग आरक्षण होने पर खुशी जाहिर की है। वहीं जिला कलेक्टर ने कहा कि वार्डों के आरक्षण का काम पूर्ण हो गया है। जनता के बीच हमने यह प्रक्रिया पूरी कर ली है। सूरजपुर से नगर पालिका अध्यक्ष के के अग्रवाल की सीट महिला हो गया है। वहीं भटगांव नगरपंचायत के 15 वार्डों के लिए आरक्षण प्रक्रिया पूरी की गई। इनमें 10 GEN, 02 OBC, 02 ST और 02 SC वर्ग के लिए आरक्षित किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *