महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने राज्य से डिप्टी सीएम अजित पवार से कहा कि एक दिन आप ‘सीएम’ बनेंगे। उन्होंने कहा, ‘आपको स्थायी डिप्टी सीएम कहा जाता है, लेकिन मेरी शुभकामनाएं आपके साथ हैं। आप एक दिन मुख्यमंत्री बनेंगे।’ देवेंद्र ने कहा- वे और दोनों डिप्टी सीएम 24*7 काम करेंगे। अजित पवार सुबह काम करेंगे, क्योंकि वे जल्दी उठते हैं। मैं दोपहर 12 बजे से आधी रात तक ड्यूटी पर रहता हूं, जबकि रात भर आप सभी जानते हैं कि कौन हैं, शिंदे जी देर तक काम करने के लिए जाने जाते हैं। गुरुवार को नागपुर में चल रहे विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान ये बात कही। 5 दिसंबर: तीसरी बार महाराष्ट्र के सीएम बने देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र चुनाव रिजल्ट के 13 दिन बाद 5 दिसंबर को राज्य में नई सरकार बनी। देवेंद्र फडणवीस ने 10 साल में तीसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। ऐसा करने वाले वह भाजपा के पहले नेता बने। फडणवीस के बाद पूर्व मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने डिप्टी CM पद की शपथ ली थी। वे राज्य के दूसरे नेता हैं जो CM के बाद डिप्टी CM बने। शिंदे के बाद NCP नेता अजित पवार ने डिप्टी CM की शपथ ली थी। अजित छठी बार राज्य के डिप्टी CM बने। वे महायुति और महाविकास अघाड़ी दोनों गठबंधन की सरकार में डिप्टी CM रहने वाले महाराष्ट्र के पहले नेता बने हैं। महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों पर 20 नवंबर को वोटिंग हुई थी। 23 नवंबर को रिजल्ट आया। महायुति को 230 सीटें मिलीं। इसमें भाजपा के 132, शिवसेना के 57 और NCP के 41 विधायक जीते। वहीं महाविकास अघाड़ी (MVA) को 46 और अन्य को 12 सीटें मिलीं। MVA में शिवसेना (UBT) 20, कांग्रेस 16 और शरद पवार की NCP को 10 सीटों पर जीत मिली। बहुमत का आंकड़ा 145 था। पूरी खबर पढ़ें… …………………………………….. महाराष्ट्र पॉलिटिक्स से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें… महाराष्ट्र में 33 कैबिनेट, 6 राज्य मंत्रियों की शपथ, फडणवीस सरकार में 2 डिप्टी CM समेत 42 मंत्री महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव रिजल्ट के 23वें दिन यानी 15 दिसंबर को नागपुर में मंत्रिमंडल विस्तार हुआ था। फडणवीस सरकार में 33 कैबिनेट और 6 राज्य मंत्रियों ने शपथ ली थी। CM और 2 डिप्टी CM समेत यह संख्या 42 हो गई। कैबिनेट में कुल 43 मंत्री शपथ ले सकते हैं। एक सीट खाली रखी गई। फडणवीस सरकार में 19 भाजपा, 11 शिवसेना और 9 NCP कोटे से मंत्री शामिल किए गए हैं। शिंदे सरकार के 12 मंत्रियों को इसमें जगह नहीं मिली। इनमें 4 भाजपा, 3 शिवसेना, 5 एनसीपी के हैं। 19 नए मंत्री बने। इनमें 9 भाजपा, 8 शिवसेना और 4 एनसीपी के हैं। पूरी खबर पढ़ें…


