बाड़मेर के जाबांज शौर्य चक्र विजेता शहीद धर्माराम की वीरागंना टीमू देवी टीचर बनेगी। गुरुवार को जिला प्रमुख महेंद्र चौधरी की अध्यक्षता में आयाजित जिला स्थापना समिति की मीटिंग में अनुकंपा नियुक्त का अनुमोदन किया गया है। इसके अलावा मीटिंग में कनिष्ठ सहायकों के स्थायीकरण, वहीं तथ्यात्मक रिपोर्ट के आधार पर एक टीचर की नियुक्त खारिज करने के संबंध में विचार विमर्श किया गया है। मीटिंग में संबधित अधिकारी मौजूद रहे। दरअसल, जिला स्थापना समिति की मीटिंग जिला प्रमुख महेंद्र चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। इसमें कनिष्ठ सहायकों के स्थायीकरण, शहीद धमा्रराम की वीरांगना टीमू देवी को टीचर पद पर अनुकंपा नियुक्त देने के लिए अनुमोदन किया गया है। प्राइमरी, मिडिल स्कूलों अध्यापक सीधी भर्ती 2018 में टीचर लेवल फर्स्ट में अभ्यर्थी गीता रानी को काउंसिंग के बाद बाड़मेर आवंटित करने के बारे में जिला स्थापना समिति की ओर से निर्णय लिया गया है। इसके अलावा मीडिल स्कूल शेरपुरा कानासर के टीचर स्वरूप सिंह के खिलाफ मिली शिकायत के संबंध में तथ्यात्मक रिपोर्ट के आधार पर नियुक्त खारिज करने के संबंध में विचार-विमर्श किया गया। मीटिंग में मुख्य कार्यकारी अधिकारी सिद्धार्थ पलनीचामी, कोषाधिकारी जसराज चौहान, जिला शिक्षा अधिकारी कृष्ण सिंह राणीगांव,जिला शिक्षा अधिकारी प्रारम्भिक भगवान बारूपाल अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी चेनाराम नवाद समेत अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।


