राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु बोली:गर्भगृह में जाते ही खुद निलंबित हो जाते हैं विधायक, 25 साल में मार्शल की जरूरत नहीं पड़ी, यह ऐतिहासिक

विधानसभा के रजत जयंती वर्ष पर सोमवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने विधायकों को संबोधित किया। उन्होंने भाषण की शुरुआत छत्तीसगढ़िया सब ले बढ़िया…, जय जोहार… और रजत जयंती वर्ष की गाड़ा-गाड़ा बधाई देने के साथ की। उन्होंने विधानसभा की उच्च लोकतांत्रिक परंपराओं की तारीफ की। कहा कि सदन की कार्रवाई के दौरान गर्भगृह में आने वाले सदस्यों के स्वयंमेव निलंबन का असाधारण नियम बनाया और उसका पालन किया। 25 साल में कभी मार्शल का उपयोग नहीं करना पड़ा। यह ऐतिहासिक है। छत्तीसगढ़ विधानसभा ने केवल भारत ही नहीं बल्कि दुनिया की सभी लोकतांत्रिक प्रणालियों के सामने श्रेष्ठ संसदीय आचरण का उदाहरण पेश किया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने अपने भाषण में महिला सशक्तिकरण, वामपंथी उग्रवाद और सामाजिक समरसता का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि नारी सशक्तिकरण और समरसता से श्रेष्ठ छत्तीसगढ़ बनेगा। राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि वामपंथी उग्रवाद से प्रभावित लोगों को समाज की मुख्य धारा से जोड़ने का काम अंतिम और निर्णायक दौर में है। मुझे विश्वास है कि छत्तीसगढ़ को उग्रवाद से पूरी तरह मुक्त करने के प्रयास में आप जल्द सफल होंगे। शेष|पेज 10 नीतियों ने राज्य को आर्थिक रूप से सशक्त किया: डेका राज्यपाल रमेन डेका ने कहा कि विधानसभा ने गर्भगृह ने प्रवेश पर स्वयंमेव निलंबन का नियम बनाया है, जो अनुकरणीय है। 25 साल में विधानसभा ने न केवल लोक हितकारी कानून बनाए बल्कि राज्य के हर कोने तक समृद्धि एवं न्याय पहुंचाने का काम किया है। तीसरी बार राष्ट्रपति ने विस को संबोधित किया: रमन स्पीकर डॉ. रमन सिंह ने कहा कि यह तीसरा अवसर है जब सभा के सदस्यों को संबोधित करने के लिए राष्ट्रपति का आगमन हुआ है। सबसे पहले स्व. डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम ने द्वितीय विधानसभा में और प्रतिभा देवी पाटिल ने तृतीय विधानसभा में सदस्यों को संबोधित किया था। विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण के लिए संकल्पबद्ध: सीएम मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि 2000 में पूर्व प्रधानमंत्री भारत र| स्व. अटल बिहारी वाजपेयी ने छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण किया। संयोग से यह वर्ष उनका जन्म शताब्दी वर्ष भी है। इसे हम अटल निर्माण वर्ष के रूप में मना रहे हैं। हमारी 25 साल की यात्रा लोकतंत्र की मजबूत परंपराओं का प्रमाण है। संसदीय परंपराओं को सहेजने में विधानसभा ने अच्छा काम किया है। हम विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण के लिए संकल्पबद्ध हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *