जिला पंचायत की पहली सामान्य सभा पहुंचे मंत्री, कहा- लोगों के लिए करें काम

जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव के बाद सोमवार को पहली सामान्य सभा बुलाई गई। सभा के लिए विशेष रूप से पहुंचे खेल एवं युवा कल्याण मंत्री मंत्री टंकराम वर्मा ने सभी सदस्यों से कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं को संचालित करने की जिम्मेदारी जिला पंचायत सदस्यों की है। शासकीय योजनाओं का पहले अच्छे से अध्ययन करें ताकि उसका फायदा आखिरी व्यक्ति तक पहुंच सके। कलेक्टोरेट परिसर में स्थित रेड क्रॉस सभाकक्ष में आयोजित पहली सभा में नवनिर्वाचित अध्यक्ष नवीन कुमार अग्रवाल और उपाध्यक्ष संदीप यदु और अन्य सदस्यों के साथ शपथ ग्रहण के बाद कार्यभार संभाला। विशेष अतिथि के रूप में धरसींवा विधायक अनुज शर्मा, इंद्र कुमार साहू, गुरु खुशवंत साहेब और मोतीलाल साहू मौजूद थे। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत कुमार विश्वरंजन ने भी सदस्यों को कई नई जानकारियां दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *