ट्रेन और प्लेटफार्म में चोरी की वारदातें बढ़ी, एक साल में 900 केस हुए दर्ज

ट्रेन में यात्रा के दौरान यात्री अपना सामान भूल रहे हैं। यात्रियों ने एक साल में ट्विटर और रेलवे की हेल्पलाइन पर तकरीबन 3140 शिकायत की है। इसमें 939 सामान छूटने, 900 के करीब ट्रेन और प्लेटफार्म पर चोरी, 358 मामले परिवार से बिछड़ने और 943 शिकायत ट्रेन और प्लेटफार्म पर शोरगुल, अवैध वेंडर की शिकायत आ रही है। इसमें सबसे ज्यादा मोबाइल चोरी की शिकायत है। यात्री मोबाइल लेकर सो जाते हैं और चोर मोबाइल चोरी करके आसानी से निकल जाते हैं। यात्रियों की जब नींद खुलती है तब पता चलता है कि उनको मोबाइल चोरी हो गया है तब यात्री रेलवे बोर्ड की हेल्पलाइन पर या फिर ट्विटर पर शिकायत करते हैं। रेल सुरक्षा अफसर की मानें तो यात्रियों की शिकायत का तुरंत निराकरण किया जा रहा है। स्टेशन पर ट्रेन रुकते ही यात्री सबसे पहले अपने परिवार के लोगों को चढ़ाते या उतारते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *