राजधानी पुलिस ने 33 किलो गांजे के साथ अलग-अलग राज्य के तीन तस्कर को गिरफ्तार किया है। इनमें एक महिला भी है। पुलिस के मुताबिक तीनों रेलवे स्टेशन के पास एक्सप्रेस वे रोड से ट्रॉली बैग में गांजा रखकर कहीं जाने की फिराक में थे। इससे पहले ही पकड़ लिया। आरोपियों के पास से करीब 3.61 लाख का गांजा जब्त किया गया है। पुलिस ने बृजेश निषाद, कमलेश निषाद और चंदादेवी निषाद को जेल भेज दिया है। सोमवार को मुखबिर से सूचना मिली थी कि स्टेशन के पास कुछ लोग गांजा लेकर कहीं जाने की फिराक में हैं। सूचना के बाद पुलिस ने मुखबिर के बताए हुलिए के आधार पर तीनों आरोपियों को घेरकर पकड़ा।


