प्रोफेसर भर्ती कागजों में ही, 3 साल में भी नहीं कर पाए दस्तावेजों का सत्यापन

सरकारी कॉलेजों में प्रोफेसर भर्ती की प्रक्रिया काफी सुस्त है। यह कागजों में ही है। तीन साल में भी दस्तावेज सत्यापन की प्र​क्रिया पूरी नहीं हुई है। ऐसे में नया सत्र शुरू होने से पहले यह भर्ती पूरी होगी इसकी संभावना कम है। उच्च शिक्षा से जुड़े प्रदेश के कॉलेजों में पहली बार प्रोफेसरों की भर्ती होगी। इसके लिए 2021 में वैकेंसी निकली थी। हिंदी, अंग्रेजी समेत कुल 30 विषयों में 595 पदों पर यह भर्ती होगी। अभी तक की स्थिति में 13 विषयों का दस्तावेज सत्यापन कुछ महीने पहले हो चुका है। वहीं 17 विषयांे में भर्ती के लिए अब तक यह प्रक्रिया शुरू नहीं हो पाई है। एलाइड सब्जेक्ट्स (सह विषय) तय नहीं होने की वजह से यह प्रक्रिया शुरू नहीं हुई। जानकारी के मुताबिक पीजी के आधार पर एलाइड सब्जेक्ट्स तय करने के लिए एक कमेटी बनाई गई थी। कमेटी ने अपनी रिपोर्ट कुछ महीने पहले ही उच्च शिक्षा विभाग को दे दी। कमेटी की रिपोर्ट आने के बाद माना जा रहा था कि 17 विषयों में भर्ती के​ लिए फरवरी में दस्तावेजों की जांच शुरू हो जाएगी। लेकिन उच्च शिक्षा विभाग से पीएससी को इसकी जानकारी नहीं दी गई। उधर, अधिकारियों का कहना है कि एलाइड सब्जेक्ट्स तय करने के अलावा कुछ अन्य तकनीकी समस्या भी आई थी। इसका समाधान किया जा रहा है। इसके बाद पीएससी को जानकारी दी जाएगी और फिर शेष विषयों के लिए दस्तावेज सत्यापन की प्र​क्रिया शुरू होगी। 335 कॉलेजों में प्रोफेसर के 760 पद स्वीकृत, सभी खाली उच्च शिक्षा से संबद्ध प्रदेश में 335 शासकीय कॉलेज हैं। इनमें प्रोफेसर के कुल 760 स्वीकृत हैं, सभी खाली है। राज्य निर्माण के बाद पहली बार सरकारी कॉलेजों में प्रोफेसरों की सीधी भर्ती होगी। इसके लिए छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग से 2021 में भर्ती निकाली गई थी। बाद में विभिन्न कारणों से इसे स्थगित किया गया था। 2024 में दोबारा प्रक्रिया शुरू हुई। इसमें में भी अब देरी हो रही है। इससे उम्मीदवार निराश हैं। इन विषयों का दस्तावेज सत्यापन अब तक नहीं प्रोफेसर भर्ती में 17 विषयों का दस्तावेज सत्यापन अब तक शुरू नहीं हो पाया है। इनमें राजनीति विज्ञान, हिंदी, समाजशास्त्र, अर्थशास्त्र, भूगोल, फिजिक्स, मैथ्स, केमिस्ट्री, बॉटनी, जूलॉजी, कंप्यूटर साइंस, कंप्यूटर एप्लीकेशन, जियोलॉजी, वाणिज्य, मनोविज्ञान, वेद और सूचना प्रौद्योगिकी शामिल है। इससे पहले, 10 से 17 दिसंबर 2024 तक 13 विषय जैसे, अंग्रेजी, माइक्रोबॉयोलॉजी, लोक प्रशासन, प्राचीन भारतीय इतिहास, बायोटेक्नोलॉजी, सैन्य विज्ञान, ज्योतिष, दर्शन शास्त्र, विधि समेत अन्य के लिए दस्तावेज सत्यापन हुआ। रविवि में प्रोफेसर भर्ती, जल्द शुरू होगी स्क्रूटनी पं.रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय में प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर व असिस्टेंट प्रोफेसर के 51 पदों पर भर्ती होगी। इसके लिए पिछले दिनों आवेदन मंगाए गए थे। स्क्रूटनी की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। इसे लेकर विवि से तैयारी की जा रही है। इस भर्ती में सबसे अधिक पद असिस्टेंट प्रोफेसर के हैं। इसकी संख्या 31 है। जबकि प्रोफेसर के 8 और एसोसिएट प्रोफेसर के 12 पद हैं। वहीं दूसरी पिछले 2023 में 49 पदों पर प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर व असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती निकली थी। वर्ष 2024 में पदों की संख्या को बढ़ाकर 60 किया गया था। इसमें कुछ विषयों के लिए इंटरव्यू चुके हैं। अन्य विषयों के लिए भी साक्षात्कार जल्द होंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *