प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 मार्च को बिलासपुर जिले के ग्राम मोहभट्ठा में आमसभा लेंगे। पीएम की सभा में करीब दो लाख लोगों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। यहीं वजह है कि यहां 5 डोम बनाए जा रहे हैं। डोम के साथ ही तीन हेलिपेड भी बनाया जा रहा है। हेलीपेड का काम मंगलवार को पूरा होने की बात कही जा रही है। मोदी सभा के दौरान 30 हजार करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इधर, पूरा अमला तैयारी में जुटा है। जैसे-जैसे सभा के दिन करीब आ रहे हैं, तेजी से तैयारी की जा रही है


