झारखंड की महिला टीम ने सीनियर नेशनल पारा वॉलीबॉल में रजत जीता

तमिलनाडु के इरोड में आयोजित 13वीं सीनियर नेशनल पारा वॉलीबॉल चैंपियनशिप 2025 में झारखंड की महिला टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जीता। झारखंड की टीम ने प्रतियोगिता में एक के बाद एक मुकाबले जीतते हुए फाइनल तक का सफर तय किया। टीम के कोच मुकेश कंचन ने बताया कि झारखंड ने पहला मुकाबला कर्नाटक को 18-25 से हराकर जीता। इसके बाद उत्तराखंड को 16-25 और तेलंगाना को 15-25 से हराया। सेमीफाइनल में झारखंड की भिड़ंत राजस्थान से हुई, जो पिछले साल की चैंपियन थी। झारखंड ने राजस्थान को 13-25 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। इसके बाद फाइनल मुकाबला हरियाणा बनाम झारखंड के बीच हुआ, जिसमें झारखंड की टीम ने कड़ा संघर्ष किया, लेकिन अंत में रजत पदक से संतोष करना पड़ा। टीम की कप्तान प्रतिमा तिर्की के नेतृत्व में असुंता टोप्पो, तारामनी लकड़ा, पुष्पा मिंज, शकुंतला देवी, महिमा उरांव, अनीता तिर्की, सरिता भूटकुमरी, सजुक्ता एक्का और सुनीता कुमारी ने बेहतरीन खेल दिखाया। झारखंड की इस उपलब्धि पर पारा ओलंपिक कमेटी के अध्यक्ष कमल अग्रवाल, झारखंड डिसेबल क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष राहुल मेहता, सचिव सरिता सिन्हा, उपाध्यक्ष पतरस तिर्की ने बधाई दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *