भाषण प्रतियोगिता में बबली कुमारी को मिला पहला स्थान

भास्कर न्यूज | लातेहार विकसित भारत यूथ संसद कार्यक्रम का आयोजन पलामू के एके सिंह कॉलेज, जपला में किया गया। इसमें लातेहार, गढ़वा और पलामू जिले के प्रतिभागियों ने भाग लिया। जिसमें देश में एक चुनाव को लेकर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें बनवारी साहू महाविद्यालय लातेहार के राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने भी इसमें हिस्सा लिया। इस प्रतियोगिता में महाविद्यालय की स्वयं सेविका बबली कुमारी ने प्रथम स्थान हासिल किया। उनकी इस उपलब्धि पर महाविद्यालय परिवार ने शुभकामनाएं दीं। प्राचार्य प्रदीप कुमार तिवारी और महाविद्यालय की सचिव अंजू गुप्ता ने भी उन्हें बधाई दी। कार्यक्रम पदाधिकारी नवल किशोर प्रसाद के नेतृत्व में महाविद्यालय के स्वयंसेवकों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *