महावीर अखाड़ा का गठन, रघुवीर बने अध्यक्ष

भास्कर न्यूज | लातेहार सदर प्रखंड के होटवाग गांव में सोमवार को रामनवमी पूजा की तैयारी को लेकर बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता ग्राम प्रधान राम सेवक यादव ने की। मुख्य अतिथि हनुमान मनोकामना सिद्धि मंदिर के मुख्य पुजारी त्रिभुवन पांडेय रहे। उन्होंने पूजा से जुड़ी कई जानकारी दी। बैठक में महावीर अखाड़ा का गठन किया गया। सर्वसम्मति से रघुवीर यादव को अध्यक्ष चुना गया। चिंटू यादव, बच्चन देव यादव, विकेश यादव, पप्पू यादव, ललन यादव, उदय राम और सुरेंद्र यादव को सचिव बनाया गया। सोनू यादव, ठाकुर दयाल यादव, धनंजय यादव, शिव शंकर यादव, आलोक यादव, विष्णु देव यादव, दीपू यादव, त्रिलोक यादव और मिठू लोहरा को उपाध्यक्ष, अमित यादव, रंजीत यादव और संतोष यादव को महासचिव की जिम्मेदारी दी गई। चिंगी यादव और प्रद्युमन यादव को कोषाध्यक्ष बनाया गया। संरक्षक के रूप में लक्ष्मण यादव, राजधानी यादव, पूनम देवी, हरिशंकर यादव, बंसी यादव, परशुराम लोहरा, अनीता देवी, सुरेश यादव, विजय यादव, बलदेव यादव, सत्येंद्र यादव, कन्हैया यादव, राकेश सिंह, मिथिलेश यादव, प्रमोद यादव, डॉ. विनोद यादव, ध्रुव कुमार पांडेय, किशोर यादव, अशोक यादव, श्याम यादव, रामदेव सिंह और राम सेवक यादव को शामिल किया गया। सदस्य के रूप में जीतेंद्र चौरसिया, राजू बग्गा, विक्रम यादव समेत 18 लोगों को जोड़ा गया। बैठक में बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *