मेदिनीनगर | मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय के नए शैक्षणिक क्षेत्र में नामांकन को लेकर सोमवार को नामांकन जांच परीक्षा ली गई। जिले के तीन स्कूल आफ एक्सीलेंस में जांच परीक्षा हुई। मुख्यमंत्री उत्कृष्ट बालिका विद्यालय केजी स्कूल में क्लास 6 के 107 छात्रों में से 87 छात्र परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 20 अनुपस्थित रहे। कक्षा 7 में 36 में 10 अनुपस्थित तथा 26 परीक्षा में उपस्थित रहे। वर्ग 8 में 49 में 34 परीक्षार्थी शामिल हुए। 15 अनुपस्थित रहे। वहीं वर्ग 9 के लिए 88 छात्रों में 74 परीक्षा में शामिल हुए और 14 अनुपस्थित रहे। इसी तरह जिला स्कूल उत्कृष्ट विद्यालय में कल 1130 छात्रों में 945 छात्र जांच परीक्षा में शामिल हुए। इनमें क्लास 6 में 488 में 402, क्लास 7 में 186 में 166, क्लास 8 में 191 में 149, क्लास 9 में 265 में 228 छात्र नामांकन जांच परीक्षा में शामिल हुए। जबकि चैनपुर कस्तूरबा गांधी उत्कृष्ट विद्यालय में वर्ग 6 में नामांकन के लिए 151 छात्राओं में 136 जांच परीक्षा में शामिल हुईं। प्राचार्य आशीष कुमार दुबे व रोहित तिवारी ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। परीक्षा में पास होने वाले छात्रों का अगले शैक्षणिक सत्र में नामांकन लिया जाएगा। भास्कर न्यूज | पाटन पाटन में रविवार को साक्षरता अभियान द्वारा आयोजित परीक्षा में 11 केंद्रों पर 727 नवसाक्षर परीक्षा में शामिल हुए। मवि किशुनपुर, मवि धंगरडिहा, मवि पाटन, उमवि लोईंगा, मवि पांडेपुरा, उच्च विद्यालय नौडीहा, मवि नावाजयपुर, मवि हिसरा बरवाडीह व अन्य विद्यालय को परीक्षा केंद्र बनाया गया था। इस संबंध में बीईओ हरिप्रसाद ठाकुर ने बताया कि 11 परीक्षा केंद्रों पर 727 नवसाक्षर परीक्षा में शामिल हुए। बीईओ ने कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि कोई भी व्यक्ति निरक्षर न रहे। कहा कि साक्षरता मिशन में महिलाओं की भागीदारी अधिक देखी गई। एक महिला पढ़ गई तो सात पीढ़ी तर गई। परीक्षा केंद्रों पर एमडीएम ऑपरेटर प्रवेश कुमार, समावेशी शिक्षक इमाम हुसैन, बीआरपी बृजकिशोर तिवारी, अनुज कुमार, सीआरपी खतियान उपाध्याय, सुनिता रवि, उपेंद्र कुमार, राधेश्याम मंडल, संतोष दुबे व अन्य कर्मी मौजूद थे।


