भाविप किचलू शाखा की सविता अग्रवाल अध्यक्ष बनीं

लुधियाना| भारत विकास परिषद डॉ किचलू शाखा लुधियाना का वर्ष 2025-26 का चुनाव क्षेत्रीय महासचिव पंकज जिंदल की देखरेख में हुआ। इस मौके पर भजन संध्या का आयोजन किया गया। इसमें शाखा के सदस्यों, महिलाओं और बच्चों ने सुंदर भजन प्रस्तुत किए। भजनों के बाद सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का चुनाव हुआ। सविता अग्रवाल को अध्यक्ष, राजिंदर बांसल को सेक्रेटरी और प्रदीप कुमार मल्होत्रा को कैशियर चुना गया। राष्ट्रीय सदस्य सेवा अरुणा पुरी ने नई टीम को माला पहनाकर सम्मानित किया। प्रांत वित्त सचिव शिव प्रसाद सूद विशेष रूप से मौजूद रहे। इस अवसर पर एम एल शर्मा, रवींद्र मित्तल, सुषमा सूद, अलका मेहन, बलजीत सराभा, संदीप सलवान, रमन गोगना, शक्ति राज जैन, डॉ देवन टंडन, अशोक कपूर सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *