लुधियाना| श्री विश्वनाथ मंदिर कमेटी, जमालपुर द्वारा स्वामी नलिनानंद गिरी महाराज के पावन सानिध्य में अमृतवाणी सत्संग का आयोजन किया गया। महाराज ने प्रवचन में कहा कि जीवन का सबसे बड़ा सुख आत्मिक शांति में है, जिसे बाहर नहीं, बल्कि स्वयं के भीतर खोजना चाहिए। उन्होंने कहा कि मनुष्य विषयों के वश में आकर अपनी वर्षों की साधना नष्ट कर लेता है, इसलिए सदैव राम नाम का आश्रय लेना चाहिए। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने राम नाम का गुणगान किया।


