बिजली समस्या से किसानों में गु्स्सा, 30 को करेंगे प्रदर्शन

भास्कर न्यूज | कोंडागांव जिले के किसानों ने लगातार हो रही बिजली कटौती और लो वोल्टेज की समस्या के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने की घोषणा की है। उनका कहना है कि लंबे समय से बिजली आपूर्ति की स्थिति बदत्तर होती जा रही है, जिससे उनकी खेती-किसानी बुरी तरह प्रभावित हो रही है। किसान इस समस्या का स्थायी समाधान चाह रहे हैं और सरकार को चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं की जातीं, तो वे उग्र आंदोलन करेंगे। किसानों का कहना है कि बिजली की अनियमित आपूर्ति के कारण उनके कृषि कार्य पर गहरा असर पड़ रहा है। खेतों की सिंचाई के लिए आवश्यक पंप सेट लो वोल्टेज की वजह से काम नहीं कर पा रहे हैं, जिस कारण फसल को नुकसान हो रहा है। बिना किसी पूर्व सूचना के बिजली कटौती बंद की जाए और निश्चित समय पर बिजली उपलब्ध कराई जाए। ग्रामीण क्षेत्रों में पर्याप्त वोल्टेज सुनिश्चित किया जाए ताकि मोटर और पंप सही तरीके से काम कर सकें। अधिक क्षमता वाले ट्रांसफार्मर लगाए जाएं और पुराने ट्रांसफार्मरों को बदला जाए। खेती के लिए विशेष बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए ताकि किसान बिना बाधा के अपने कृषि कार्य कर सकें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *