महापरीक्षा अभियान में 1811 ने दी परीक्षा

नारायणपुर| राष्ट्रव्यापी महापरीक्षा अभियान जिले में रविवार को आयोजित हुआ। इसमें पंजीकृत 5256 नवसाक्षरों के लिए 224 परीक्षा केंद्र बनाए गए। परीक्षार्थियों को परीक्षा में शामिल करवाने कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने अपील के साथ जनप्रतिनिधियों के नाम पत्र भी जारी किया था। विभागीय अमलों ने बीते एक महीने से सतत संपर्क व प्रचार-प्रसार करते हुए जिला, ब्लॉक, संकुल स्तर पर प्रशिक्षण कराकर अभियान संपन्न करवाया। परीक्षा में जिले के 912 महिला व 899 पुरुष, कुल 1811 परीक्षार्थियों ने हिस्सा लिया। उपजेल से 21 बंदी भी परीक्षा में शामिल हुए। कई केंद्रों में सास-ससुर व बहु एक साथ परीक्षा देने पहुंचे तो कहीं मां ने अपनी 4 बेटियों के साथ परीक्षा दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *